फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's body found on cot, accused of murder

Bhadohi News: चारपाई पर मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found on cot, accused of murder
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव में गुरूवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

भदोही-मिर्जापुर सीमा पर उमापुर में बृहस्पतिवार की सुबह 30 वर्षीय विवाहिता का शव चारपाई पर मिला। उमापुर सहसेपुर निवासी देवनाथ उपाध्याय के तीन बेटे हैं। दूसरे पुत्र का लड़का प्रवीण उपाध्याय शिक्षक हैं। 2015 में इनकी शादी सेउर गांव निवासी लालजी चौबे की पुत्री सपना के साथ हुई। दोनों की एक सात माह की बेटी नित्या भी है। सपना बृहस्पतिवार की सुबह अपने कमरे में चारपाई पर मृत मिली।
विज्ञापन

विवाहिता के चाचा डॉक्टर चौबे ने आरोप लगाया कि रात में कुछ विवाद की सूचना मिली थी और सुबह बताया गया कि आपकी लड़की मर गई है। घर के लोगों में किसी ने फंदे पर तो किसी हार्टअटैक आने से मौत की बात की। दूसरी तरफ विवाहिता के ससुर देवनाथ उपाध्याय ने बताया कि उनकी बेटी को बेटा हुआ है। सब वहां गए थे। वहां से आने के बाद सो गए। सुबह बेटे ने बहू के फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी। बताया कि परिवार के लोगों ने ही बिना पुलिस को सूचना दिए शव को पंखे से उतार कर चारपाई पर लिटा दिया। बीते आठ सालों से उनकी बहू को दौरा आता है। उसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed