{"_id":"621684a62869a026247e5cc0","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-case-against-seven-including-husband-bhadohi-news-vns6401319121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति सहित सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति सहित सात पर केस
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांधी गांव में मंगलवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार को गांव में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और कोतवाली में तहरीर दी। उसी आधार पर विवाहिता के पति, सास सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है।
कोइरौना थाना क्षेत्र के मरसड़ा गांव निवासी कपूरचंद ने तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति (23) की शादी गांधी गांव निवासी सूरज के साथ की थी। प्रीति की सास ग्राम प्रधान हैं और ससुर औराई ब्लॉक में सचिव हैं। तीन दिन पूर्व प्रीति ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे हैं, जिस पर मां ने प्रीति को भरोसा दिया कि वह एक मार्च को विदाई कराकर मायके लाएगी। मंगलवार को देर शाम ससुराल वालों ने सूचना दी कि प्रीति की मौत फांसी लगा लेने से हो गई है। विवाहिता के पिता व मायके पक्ष के अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीति को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, सीओ सदर एके सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।