{"_id":"672a74892f864b6e1c062d76","slug":"married-woman-dies-due-to-electric-shock-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118612-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली के भगवानपुर चौथार निवासी रामलखन सरोज के मकान का निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मैना देवी (24) अपने काम में व्यस्त थीं। इस बीच मकान में लगे लोहे के साह में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट की चपेट में आई विवाहिता झुलस गईं।
मौके पर उपस्थित पति समेत अन्य ससुरालीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इधर मायके वालों को सूचना मिली तो वह तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।