{"_id":"6852d31c642e24c0eb037047","slug":"married-woman-dies-dowry-murder-alleged-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर
Wed, 18 Jun 2025 08:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:40 PM IST
सार
विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष की ओर से पति व सास समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई। आरोप है कि परिवार के लोगों ने दहेज की लालच में हत्या की है क्योंकि मृतका ने फोन पर हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के घरौंदा में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है उनकी बहन का शव उसके ससुराल में घर के सामने पड़ा था और गले में रस्सी लगी हुई थी। विवाहिता के भाई ने पति व सास समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के सेमरा बैसुकिया निवासी अशोक कुमार की बेटी पायल की शादी 20 जून 2018 को औराई कोतवाली क्षेत्र के घरौंदा निवासी रोशन के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों से एक लड़का और दो लड़की भी हुई। विवाहिता के भाई अरूण कुमार के अनुसार मंगलवार को उनकी बहन ने उन्हें फोन कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बुधवार को जब वे बहन के घर पहुंचे तो उसका शव घर के सामने पड़ा हुआ था और उसके घर में रस्सी पड़ी हुई थी। विवाहिता के भाई ने जेठानी प्रमिला, सास शशि कला और पति रोशन पर बहन को मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उसने कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की होगी।