फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman died under suspicious circumstances her parents accuse her of murder

Bhadohi News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष ने कही ये बात

Tue, 03 Sep 2024 06:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

भदोही जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी है। 

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances her parents accuse her of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के छितनी तालाब मंदिर के पास निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हाल में अपने घर पर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आवश्यक छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्र गौर के पुत्र संतोष गौर का विवाह पिंडरा वाराणासी की जमुना से हुआ था। घर वालों के अनुसार जमुना ने रात में घर में खुद को कच्चे मकान के टिन के छत के सहारे लटक कर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि खबर मिलने पर जब वहा मोहल्ले की भीड़ जमा हुई तो विवाहिता का शव जमीन पर रखा था। इस बीच पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और पूछताछ की। 
विज्ञापन


मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पति संतोष गौर, ससुर महेंद्र गौर, देवर दीपक गौर व सास सुगरा देवी को हिरासत में ले लिया। मामले में इसी घर में ब्याही मृतका की बहन ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग हर दिन उसे मारते-पीटते थे। कोतवाल एके त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विवाहिता के मायके वालों के आ जाने का इंतजार तक कुछ नहीं कहेंगे। घर के कुछ लोगों को एहतियातन बैठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed