फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman died in suspicious condition, case against five including husband

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति सहित पांच पर केस

Wed, 18 May 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition, case against five including husband
कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार की देर शाम विवाहिता रानी देवी गुप्ता (23) पत्नी रवि गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों (ससुराल पक्ष) के अनुसार सुबह से ही उसके पेट मे दर्द था। शाम को तेज दर्द होने पर उसे डीघ सीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति रवि गुप्ता, ससुर कैलाश नाथ, चचिया ससुर शंभूनाथ सहित चचिया सास, दादी सास सहित पांच लोगों के खिलाफ कोइरौना थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोइरौना पुलिस ने पति रवि को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका प्रयागराज जनपद के मेजा थाना के ओनौर गांव में है। वह श्रीराम गुप्ता की पुत्री थी। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व एक मई 2019 को बनकट गांव में हुई थी। पति रवि के अनुसार वह मुंबई में रहकर गैरेज चलाता है। उसकी पत्नी भी उसके साथ मुम्बई में रहती थी। बताया कि उसकी पत्नी रानी देवी अपने मायके में थी। एक सप्ताह पूर्व बनकट आई थी। 14 मई को घर में कीर्तन था, जिसमें शामिल होने में लिए वह 13 मई को मुंबई से घर आया और ससुराल ओनौर जा कर अपनी पत्नी को ले आया था। कहा कि उसकी पत्नी की तबियत खराब चल रही थी। रात लगभग आठ बजे पेट में तेज दर्द शुरू हो गया तो वह उसे डीघ सीएचसी ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि मृतका रानी देवी को डेढ़ वर्ष का पुत्र कृष्णा है। पति के अनुसार वह गर्भ से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed