फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman committed suicide by hanging in Bhadohi

Bhadohi News: कमरे में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, पुलिस को मायके वालों ने बताई ये बात; मामला संदिग्ध

Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

Bhadohi News: घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging in Bhadohi
मौके पर जमा भीड़ और अंजली राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापूर में सोमवार को घर के कमरे में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति शव मिलने से सनसनी मच गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के हिरापट्टी निवासी अंजली राजभर (24) की शादी 2018 में चौरी के लक्षापुर निवासी सोनू राजभर के साथ हुई थी। परिवार में मुर्गी फर्म का काम होता है। बताया जा रहा है कि इसका पति और देवर दोपहर में काम के सिलसिले में निकले हुए थे। वहीं सास और देवरानी सुबह खेत पर गई थी। दोपहर 12 बजे के आसपास जब सास और देवरानी खेत से लौटी तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। 
विज्ञापन


विवाहिता को फंदे से लटकता देख दोनों ने उसे नीचे उतारा और पास के ही एक नजदीकी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed