फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman burnt to death in an inexplicable manner, husband in custody

Bhadohi News: अबूझ हाल में जली विवाहिता, मौत, हिरासत में पति

Sun, 12 Jan 2025 05:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death in an inexplicable manner, husband in custody
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र दीवानपुर गांव के अबूझ हाल में जली विवाहिता की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका युवक की चौथी पत्नी थी। दो पत्नियां पहले ही छोड़कर जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सुरियावां के कौडर गांव निवासी सुषमा 25 पुत्री राम मूरत की शादी दीवानपुर गांव निवासी राजू के साथ 16 जनवरी 2024 को ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री विवाह योजना में भी दोनों की शादी हुई। सुषमा के परिवार वालों ने बताया गया कि 13 दिसंबर को उनकी बेटी गंभीर रूप से जल गई है। इसके बाद उसका पति राजू सुषमा को छोटी बहन के यहां झुलसे हालत में पहुंचा दिया। जिसके बाद मायके वाले ही उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार को भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति दहेज की मांग करता था। बताया कि मृतका का पति पूर्व में तीन विवाह कर चुका है। दो पत्नी व्यवहार से परेशान होकर छोड़कर चली गई जबकि पहली पत्नी की भी जलने से मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतका दोनों आंखों से देख नहीं पाती थी। 13 दिसंबर को दोनों बेटियों से अलाव जलाने के लिए कही। वहीं अलाव के पास बैठे रहने के दौरान वह गिरकर झुलस गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed