फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Map Suriawan town village

नक्शे में सुरियावां नगर है गांव

Thu, 07 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 07 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बनने  के 35 साल बाद भी सुरियावां नगर राजस्व विभाग के नक्शे में गांव के रूप में  दर्ज है। इलाके में बिजली, सड़क और पानी के इंतजाम तो नगर की तर्ज पर किए  जाते हैं, लेकिन जमीन आदि से जुड़े मामलों में ग्राम पंचायत के आधार पर  निर्णय लिए जाते हैं। इससे नगर के लोग असमंजस की स्थिति में हैं। उन्हें जमीन आदि के मसलों के लिए भदोही तहसील का चक्कर लगाना पड़ता हैऔर परेशानी होती है।
विज्ञापन


तकरीबन 35 साल से नगर पंचायत के रूप में आबाद व्यावसायिक नगरी सुरियावां की समूची जमीन अभिलेखों में अब तक ग्राम सभा के रूप में दर्ज है। नगर पंचायत के नाम पर सारे कामकाज निपटाए जा रहे हैं, लेकिन नगर के लोग अब तक गांव और नगर के बीच उलझे हुए हैं। 20 हजार की आबादी वाले नगर के निवासियों को आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों पर भी नगर का नाम नहीं दिया जाताऔर  इन्हे बनवाने के लिए भ्‍ादोही जाना पड़ता है।

विज्ञापन

 

 

सुरियावां नगर क्षेत्र की कागजों पर अब भी पट्टी जोरावर सिंह और पट्टी रामअचल सिंह ग्राम पंचायत के नाम से पहचान कायम है। जनपद के पश्चिमी छोर पर स्थित सुरियावां नगर की जमीन पर करीब 100 साल पूर्व दो राजाओं के नाम पर पट्टी जोरावर सिंह और पट्टी राम अचल सिंह गांव आबाद थे। लगभग 35 साल पूर्व दोनों ग्रामसभाओं के स्थान पर सुरियावां नगर पंचायत का गठन किया गया। नगर पंचायत के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद का चुनाव होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इससे यहां के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबध में नगर निवासी राजेश कुमार ने कहा कि दोहरी व्यवस्था से कागजात बनवाने में लोगों को दिक्कत होती है।  संजय मोदनवाल ने कहा कि नगर पंचायत और ग्रामसभा के चलते कई विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सुरेश कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग के लोग जान बूझकर अभिलेखों को दुरुस्त नहीं करा रहे हैं। इससे मनमानी पट्टा करने का काम चल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed