दो पक्षों में खूनी संघर्ष: मामूली विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, खूब हुई चाकूबाजी; तीन की हालत गंभीर
भदोही जिले के रामपुर घाट गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। बच्चों को लेकर हुए विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले और चाकूबाजी हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में बुधवार की देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर जमकर चाकूबाजी हुई। इस दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
यह है मामला
रामपुर घाट निवासी राजन (25) पुत्र शीतला प्रसाद बुधवार की देर रात में घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव के ही छह दबंग युवकों ने उसे रोककर गाली- गलौज किया। साथ ही उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख कर विपिन धईकार (18) पुत्र भरत तथा लक्ष्मण उर्फ बाबा (45) पुत्र शीतला प्रसाद भी पहुंच गए और बीच- बचाव करने लगे। इतने में दबंगों ने चाकू और ईंट- पत्थर से तीनों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सभी घायल कोतवाली पहुंचे। जहां से लक्ष्मण उर्फ बाबा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं राजन और विपिन का निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। वहीं चाकूबाजी की घटना को लेकर रामपुर घाट गांव में हडकंप मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.