फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mansoor Ahmed's victory upheld.

Bhadohi News: मंसूर अहमद की जीत बरकरार

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mansoor Ahmed's victory upheld.
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बृहस्पतिवार को मंसूर अहमद के पक्ष में फैसला आया। जनपद एवं सत्र न्यायालय मिर्जापुर ने भाजपा प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह की ओर से दाखिल पुनर्मतगणना कराने संबंधी वाद को खारिज कर दिया। न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस से निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की जीत पर कानूनी मुहर लग गई। अभियोजन के अनुसार
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने मंसूर अहमद को विजयी घोषित किया था। हालांकि, परिणाम से असंतुष्ट भाजपा प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह ने चुनाव में निष्पक्षता नहीं बरते जाने का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की थी। इसके लिए न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य विधिक पहलुओं का अवलोकन किया गया। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने पुनर्मतगणना कराने की मांग वाले वाद को खारिज कर दिया। फैसले की जानकारी मिलते ही मंसूर अहमद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान मतगणना निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से हुई थी। उन्होंने कहा कि जनता के मतों से मिली जीत के बाद न्यायालय के फैसले ने भी सच्चाई को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed