{"_id":"681284d0457ee6993e022763","slug":"man-dies-after-being-hit-by-a-car-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-125479-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास हाइवे पर बुधवार को दोपहर में कार की चपेट में आने से धर्मेंद्र कुमार दूबे उर्फ नितिन (46) पुत्र सूर्यनारायण दूबे निवासी भक्तापुर की मौत हो गई। वह हाइवे पार कर यूबीआई की इटवां शाखा पर पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया है।
विक्रमपुर के पास उत्तरी लेन पार कर दक्षिणी लेन पर जाने के दौरान वाराणसी से प्रयागराज जा रही कार की चपेट में आ गए। ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटों मे बड़े बेटे सौरभ की शादी 26 अप्रैल को थी। अचानक मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 20 मई को उनके बड़े भाई की लड़की की शादी है। जिसकी परिवार के लोग तैयारी भी कर रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि कार में पुलिस का लोगो लगा था, जिसे थाने पर पहुंचने के बाद हटा दिया गया। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक को हिरासत में लिया गया है।