{"_id":"6745d17dd4a247cae40b4947","slug":"man-died-in-road-accident-due-to-truck-and-bike-collision-in-bhadohi-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से शख्स की मौत: अस्पताल में मरीज को देखने गया था, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से शख्स की मौत: अस्पताल में मरीज को देखने गया था, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Tue, 26 Nov 2024 07:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:17 PM IST
सार
भदोही जिले के दुर्गागंज तिराहे के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी बहू और पोती को लेकर मरीज को देखने अस्पताल गया था। वापस लौटते समय ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बहू व पोती दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। मृतक अपनी बहू को गोपीगंज से लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
जौनपुर के पंवार थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी अनिल तिवारी के बेटे की शादी कोईरौना निवासी अंजलि तिवारी से हुई है। अंजलि की मां इन दिनों बीमार चल रही हैं और उनका गोपीगंज के एक निजी अस्पताल उपचार चल रहा है। अनिल अपनी बहू अंजलि और पोती शिवांगी को लेकर उनकी मां को देखने आए थे। जहां उनका हालचाल लेने के बाद दोनों बाइक से ही वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
वे जैसे ही दुर्गागंज तिराहे पर पहुंचे थे कि इस बीच जौनपुर की तरह से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। टक्कर से अनिल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहू अंजलि और पोती शिवांगी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गागंज मनीष द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। ससुर की मौत के बाद अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।