फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maintained of records, angry at SP

अभिलेखों के रख-रखाव, सफाई पर नाराज हुए एसपी

Thu, 23 Mar 2017 01:24 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 23 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने बुधवार को गोपीगंज थाने का निरीक्षण किया ।एसपी ने मालखाना, असलहा, बंदी गृह, आगंतुक रजिस्टर, बैरक कार्यालय समेत थाना परिसर का निरीक्षण किया। परिसर की साफ सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव दुरुस्तीकरण न होने पर कर्मियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि थाने से पीड़ितों को न्याय मिले,इसका पूरा ख्याल रखा जाए। क्रमवार निरीक्षण के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने परिसर की सफाई और अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को थाने का नजारा भी बदला ही नजर आया। उन्होंने एसओ समेत थाने के स्टॉफ को विभागीय हिदायते दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों, संभ्रांतों से भी मिले, जाम समस्या और सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर एसपी ने बताया कि जीटी रोड चौराहे से बैरियर नहीं हटाया जाएगा। वहीं नो इंट्री पालन पर सहमति जताई। साथ ही बताया कि फु टपाथ के दूकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध कराने के बाद पटरियों और सर्विस लेन को खाली करा दिया जाएगा। इसके पूर्व निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी को एसओ मनोज पांडेय के नेतृत्व में गाड आफ ऑनर दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय,प्रशिक्षु सीओ श्वेता आशुतोष ओझा,सभासद शिवशंकर गुप्त,मुकेश अग्रवाल,प्रकाशचंद्र सेठ,धर्मेद्र दिवेदी,कृष्ण कुमार, नंदलाल यादव, लालजी, गिरीश, प्रकाश आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed