{"_id":"574f47974f1c1b7b7410929c","slug":"mahila-utpeedan-ke-maamale-tatparata-se-nipatae-pulis-police-cleared-promptly-girl-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के मामले तत्परता से निपटाए पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के मामले तत्परता से निपटाए पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 02 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का निस्तारण पुलिस तत्परता से निपटाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं की शिकायतें थानों पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएं। वह बुधवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहीं थीं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई थानों से शिकायत मिली है कि महिलाएं शिकायत करने के बाद बार-बार थानों का चक्कर लगाती हैं। पुलिस उनका मानसिक और आर्थिक शोषण करती है। उन्होंने चेताया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस सक्रियता बरते अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सपा सरकार का बखान करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा सपा में महिलाओं से जुड़े अपराधों में कमी आई है। जनपदों में महिला आयोग की सदस्य बैठक कर महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण करा रहे हैं। इस मौके पर सीओ औराई सुशील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, हृदय नारायण प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।