Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh 2025 Bhadohi carpet and other shops temporarily decorated in bhadohi

Mahakumbh 2025: हाईवे पर आस्था का संगम, भदोही में दिखा महाकुंभ का वैभव; डुबकी लगाने को आतुर हैं श्रद्धालु

Mon, 13 Jan 2025 09:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

Mahakumbh 2025 : आस्था के महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाने को आतुर है। भक्तों की श्रद्धा ऐसी है कि कोई 425 किमी स्केटिंग करके जा रहा है तो कोई साइकिल से निकल पड़ा है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Bhadohi carpet and other shops temporarily decorated in bhadohi
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार से शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ पर्व का भव्य शुभारंभ हो गया। प्रयागराज को जोड़ने वाले वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर आस्था का संगम देखने को मिल रहा है। सोमवार को हर दिन की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक वाहनों का दबाव रहा। इसके अलावा साधु-संन्यासी, गृहस्थों के साथ युवाओं का रेला प्रयागराज की ओर जाता दिख रहा है। आस्था के इस महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाने को आतुर है। उनकी श्रद्धा ऐसी है कि कोई 425 किमी स्केटिंग करके जा रहा है तो कोई साइकिल से ही 140 किमी की दूरी नाप दे रहा है। इसके अलावा गृहस्थ पूरी परिवार के साथ कल्पवास के लिए जाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रयागराज जाने वाले प्रमुख मार्ग होने के कारण जिले की 42 किमी दायरे में कम से 25 से 30 कालीनों और नाश्ते-चाय की अस्थायी दुकानें भी खुल गई है। इसके साथ ही ढाबों पर ही श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर संगम नगरी के महाकुंभ का वैभव भदोही में भी देखने को मिल रहा है। जिले की ऊंज व बाबूसराय दोनों सीमाओं पर कड़ी चौकसी देखी गई।
विज्ञापन


Trending Videos

20 साल के धीरज 425 किमी स्केटिंग कर पहुंचे प्रयागराज

बिहार के हाजीपुर निवासी 20 वर्षीय धीरज कुमार स्नातक के विद्यार्थी हैं। हाइवे पर ये भगवान झंडा लहराते हुए स्केटिंग करते हुए तेजी से चल रहे थे। इस बीच अमर उजाला के टीम की नजर पड़ी तो रोकने पर वे ठिठके और रूकते ही बोले जय श्रीराम। पूछने पर बताया कि 425 किमी यात्रा कर संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं। बीते 10 फरवरी को वे अपने घर पर मां रानी देवी और पिता पवन साहनी का आशीर्वाद लेकर प्रयागराज के निकले थे। आज चौथा दिन है। बताया कि रात तक वे संगम नगरी पहुंच जायेंगे। इसके पहले 2023 में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वे 350 किमी स्केटिंग करते हुए गये थे। उनके साथ उनके तीन दोस्त उनकी देखभाल के लिए बाइक से चल रहे हैं। बताया कि सनातन के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करने की प्रेरणा से वे यह यात्रा कर रहे हैं।
 
140 किमी साइकिल से यात्रा कर संगम में लगाएंगे डुबकी
बनारस के मिर्जामुराद निवासी पप्पू दास (64) और लालचंद दास (63) साइकिल से संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं। बनारस के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर के सेवक पप्पू और राजू 140 किमी यात्रा साइकिल से पूरी करेंगे। पीठ पर त्रिशूल के आकार का अस्त्र और साइकिल पर भगवा झंडा लटकाये दोनों की ओर से बरबस ही लोगों की नजर दौड़ जा रही है। पूछने पर बताते हैं कि पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाना। किसी भी उपलब्धी से कम नहीं है। इसी तरह मध्यप्रदेश के संजय का पूरा परिवार एक वाहन पर सवार होकर कल्पवास के लिए जा रहा था। पूछने पर उत्साह के साथ बताया कि सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। एक पवित्र समय में इसमें शामिल होने पर बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं होगा। बताया कि वे पूरे परिवार के साथ एक महीने तक मेला क्षेत्र में रहेंगे।
विज्ञापन

हाईवे की दोनों पटरियों पर सजी अस्थायी दुकानें

प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर हाइवे की दोनों पटरियों पर कम से कम 25 से 30 अस्थायी दुकानें सज गयी है। सबसे अधिक कालीनों की दुकानें सजी हैं। जहां अधिकतर व्यापारी माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसनी इत्यादि बेचते नजर आ रहे हैं। लालानगर टोल प्लाजा के पास दुकान लगाये कृष्णा यादव ने बताया कि महाकुंभ या कुंभ के समय वे अपनी दुकान लगाते हैं। वैसे गांव में उनकी अपना बिजनेस है। बताया कि कई श्रद्धालु जाते समय तो आसनी ले जाते हैं, लेकिन लौटते समय कालीनें भी खरीदते हैं। इसी तरह घर में चाय की दुकान लगाने वाले विपिन बताते हैं कि इन दिनों श्रद्धालु बढ़े है। एक महीने में कुछ कमाई हो जायेगी। इसी को ध्यान में रखकर दुकान लगाया है।
 
डेढ़ गुना बढ़े वाहन
वाराणसी-प्रयागराज हाइवे हर दिन की अपेक्षा सोमवार को डेढ गुना अधिक वाहनों का दबाव रहा। आम दिनों में औसतन हर दिन 12 हजार के आसपास छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन शाही स्नान और मकर संक्रांति का स्नान पर्व होने के कारण सोमवार को डेढ़ गुना अधिक वाहन हाइवे पर दिखाई दिये। छोटे वाहनों की संख्या अधिक रही। टोल प्लाजा प्रबंधक श्यामबीर सिंह यादव ने बताया कि टोल विशेष स्नान पर्व को देखते हुए निशुल्क है। ऐसे में सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन हर दिन अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक वाहन हाइवे पर रहे। कम से कम 16 से 17 हजार गाड़ियां इधर से गुजरी होंगी। जिसमें अधिकतर छोटे वाहन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed