फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magic van carrying children to school overturned on the bank of canal, nine children injured

Bhadohi News: बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक नहर किनारे पलटी, नौ बच्चे घायल

Fri, 30 Aug 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Magic van carrying children to school overturned on the bank of canal, nine children injured
मिर्जापुर/भदोही। बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के कैयरमऊ गांव में पुलिया के पास नहर किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक के साथ तीन परिवारों के नौ बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मैजिक से बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को औराई सीएचसी भिजवाया गया। मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रिसिंपल और चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में औराई पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर स्कूल वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घायल बच्चे मिर्जापुर के मटियारी गांव निवासी हैं। संयोग अच्छा था कि मैजिक नहर में नहीं गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जनपद के मटकी गांव स्थित डीबी पब्लिक स्कूल में मिर्जापुर जनपद के मटियारी गांव निवासी तीन परिवार के नौ बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल की मैजिक बृहस्पतिवार को बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह कैयरमऊ गांव में रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचा था कि तेज गति होने के कारण मैजिक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई। मैजिक पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सीओ चमन सिंह चावड़ा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को मैजिक निकालकर औराई सीएचसी भिजवाया। एक बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ ही देर में एसडीएम बरखा सिंह और एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार से आशुतोष तिवारी ने औराई कोतवाली में प्रबंधक आनंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य संजय सिंह और चालक लक्ष्मीकांत मौर्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। औराई पुलिस ने घायल चालक को हिरासत में लेते हुए क्षतिग्रस्त वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए हैं घायल
मैजिक पलटने से चालक लक्ष्मीकांत मौर्या (61) निवासी भगतापुर के साथ श्री तिवारी पुत्री आशुतोष तिवारी (9) कक्षा चार, सृजत तिवारी पुत्र आशुतोष तिवारी (6) कक्षा दो, तनुज गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता (11) कक्षा चार, शालिनी गुप्ता पुत्री श्रीराम गुप्ता (8) यूकेजी, दिव्या दुबे पुत्री श्रीकांत दुबे (6) एलकेजी, आराध्या तिवारी (11) कक्षा पांच, कीर्ति तिवारी पुत्री सुशील तिवारी (6), कक्षा दो, ईश तिवारी पुत्री विनय तिवारी (12) कक्षा सात, त्रिशु तिवारी (6) सभी निवासी मटियारी, मिर्जापुर घायल हैं। छात्रा शालिनी गुप्ता को गंभीर चोट लगने के कारण पीएचसी औराई से उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया।

मानक के अनुरूप नहीं था वाहन

बताया जाता है कि जिस वाहन से बच्चों को ले जाया जा रहा था। उसका बच्चों को ले जाने के लिए कोई परमिशन नहीं है और न ही उसके पास कोई कागजात था। बीएसए ने विद्यालय पहुंचकर वहां की फाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुटे हैं। बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि स्कूल की फाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। स्कूल से मैजिक वाहन का कागज मांगा गया, लेकिन वह नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed