फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magi the charity on the full moon bathing

माघी पूर्णिमा के स्नान पर किया दान

Wed, 04 Feb 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 04 Feb 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Magi the charity on the full moon bathing
 एक दूसरे से मिलने के बाद गुरु चरण स्पर्श कर विदा हुए। वहीं रामपुर, इब्राहिमपुर एवं सीतामढ़ी में गंगा घाट पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे तथा स्नान, दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन



काशी, प्रयाग और विंध्य के मध्य स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में करीब एक माह तक चले भजन, कीर्तन और संकीर्तन का मंगलवार को समापन हो गया।

मंगलवार भोर से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दर्शन पूजन किया। उसके बाद एक-एक करके सामान समेटने लगे।


कल्पवास पूर्ण होने पर पुरुष कल्पवासी मुंडन भी कराया। महीने भर एक साथ रहे कल्पवासी विदाई के समय एक दूसरे मिलकर भावुक हो गए। एक दूसरे से मुलाकात कर गुरु का आशीर्वाद भी लिया। समापन पर आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मेले में माह भर तक चलने वाला सीताराम संकीर्तन का भी मंगलवार को समापन हो गया। कल्पवास में सीताराम की गूंज         एक माह तक 24 घंटे सुनाई दे रही थी लेकिन समापन के साथ वह गूंज भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरु पद उत्तराधिकारी करूणाशंकर दास ने मेला बेहतर ढंग से संपन्न होने पर जिला प्रशासन, समिति के कार्यकर्ताओं आर सहयोगियों का आभार  जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मेले में भरपूर        सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed