फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magh Fair: Two special fair trains will run from Gyanpur Road Station

माघ मेला : ज्ञानपुर रोड स्टेशन से गुजरेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेन

Mon, 29 Dec 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Magh Fair: Two special fair trains will run from Gyanpur Road Station
गोपीगंज। प्रयागराज में 14 जनवरी से लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले से बड़ी संख्या में स्नानार्थी स्नान करने के लिए माघ मेला में जाते हैं। ऐसे में यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए ज्ञानपुर रेलवे रोड स्टेशन से दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार एक जनवरी से 16 फरवरी के बीच झूसी-गोरखपुर-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन होगा।
विज्ञापन

बताया कि झूंसी से यह ट्रेन दो से चार जनवरी, उसके बाद 13 से 20 जनवरी, 22 से 26 जनवरी और 31 जनवरी से 01, 02, 03 फरवरी, 13 से 16 फरवरी तक और गोरखपुर से दो से पांच जनवरी, 14 से 21 जनवरी, 23 से 27 जनवरी और एक से चार फरवरी और 14 से 17 फरवरी तक अप-डाउन 25 फेरे लगाएगी। बताया कि 05112 झूसी-गोरखपुर माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी झूसी से 17.10 बजे प्रस्थान कर शाम 5.52 मिनट पर ज्ञानपुर रोड पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी वापसी यात्रा सुबह 5.05 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 10.30 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद 11.15 बजे झूंसी पहुंचेगी। इसमें कुल 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed