फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madrasa in bhadohi

स्मार्ट क्लास योजना से सुसज्जित होंगे मदरसे

Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Madrasa in bhadohi
ज्ञानपुर। जनपद में संचालित 62 मदरसों में तालीम हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है। अब वह स्मार्ट क्लास योजना के तहत आधुनिक ज्ञान लेकर हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय में निपुण बनेंगे। योजना को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक विभाग मदरसा संचालकों के प्रस्ताव की राह देखने लगा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत सभी मदरसों को सुसज्जित बनाने के लिए 50 से 60 हजार रुपये देने का प्रावधान है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि सात एडेड और 55 नॉन एडेड मिलाकर कुल 62 मदरसे विभाग के अधीन पंजीकृत हैं। एडेड मदरसों में नियुक्त 130 कर्मचारियों में मदरसा बोर्ड लगभग 60 लाख रुपये खर्च करता है तो 55 नॉन एडेड मदरसों को आधुनिकीकरण योजना में रखकर केंद्र और राज्य स्तर से मिलने वाली धनराशि से बच्चों को शिक्षित कराया जा रहा है। स्मार्ट क्लास योजना में सभी मदरसों को और सुव्यस्थित बनाकर आधुनिक और तकनीकी शिक्षा देकर भविष्य संवारा जाएगा। मदरसा संचालकों को योजना को शीघ्र ही रूटीन पर लाने के लिए प्रस्ताव मांगा जा रहा है, लेकिन मदरसा संचालक प्रस्ताव देने में अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभाग के मुताबिक अब तक केवल तीन मदरसों से ही प्रस्ताव मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed