{"_id":"5713ec454f1c1bc43510fdd9","slug":"maarapeet-aur-phaayaring-mein-14-log-giraphtaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और फायरिंग में 14 लोग गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और फायरिंग में 14 लोग गिरफ्तार, जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जद्दूपुर में शनिवार की शाम को चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपी तीन दर्जन में पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष के 14 को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के तहत पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के भय से दोनों पक्ष के अधिकांश आरोपी फरार बताए गए।
शनिवार की शाम को खेत में फसल काटने गए जद्दूपुर गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे मामले में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कुछ देर में लाठियां चटकने लगी और ईंट-पत्थर चलने के बाद असलहे से हवाई फायरिंग भी की गई थी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक दर्जन भर से अधिक लोग दोनों पक्ष के घायल हो चुके थे। पुलिस ने उन्हें एमबीएस भदोही और सीएचसी भदोही में भर्ती कराया था। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने देर शाम को ही तीन दर्जन लोगों पर मारपीट,बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद रविवार को सुबह होते ही पुलिस ने मयफोर्स छापेेमारी करके आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार करके थाने उठा लाई। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष से महराजपुर के प्रधान मकसूद के अलावा मोबिन, कौनेन, शमसीर, रसीद, इम्तियाज, शहरेयार और दूसरे पक्ष से फिरोज, गुड्डू, कैसर, सकलैन, मुर्सलिन, उबैद, शाहिद शामिल है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से सात-सात लोगों के गिरफ्तार कर जेल भेजा हूं, शेष के लिए दबिश दी जा रही है।