{"_id":"4f09dd3200db51d45a40ee244d88a717","slug":"lump-and-taught-to-tents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांठ और तंबू बनाना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांठ और तंबू बनाना सिखाया
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Fri, 30 Jan 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के गांठ बांधना सिखाया गया। गुरूवार के शिविर में दूसरी समस्याओं में काम आने वाले दर्जनों बिंदुओं के बारे में भी रेंजर्स से चर्चा की गई।
प्रशिक्षक शेषधर दूबे ने बताया कि चिपटी गांठ से लेकर समानांतर बंधन, लोटा फांस, मद्देरा गांठ, जुलाहा गांठ, डाक्टरी गांठ, खूटा गांठ, ध्रूव गांठ व बोरा फांस आदि की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए।
ये बड़े काम की हैं और गाढ़े समय में खूब काम आ सकते हैं। इस दौरान बच्चों को तंबू बनाना भी सिखाया गया। बच्चों ने विभिन्न परिस्थितियों में परेशानी बढ़ने पर क्या किया जाए इसके बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
शिविरार्थियों का प्राचार्य डा.अरविंद राम ने भी उत्साहवर्धन किया। रोवर्स प्रभारी डा.ब्रिजेश सिंह, रेंजर्स प्रभारी डा.भावना सिंह के अलावा डा.यशवीर सिंह, डा.श्वेता सिंह, डा.वर्षा आदि ने भी टिप्स दिए।