फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LTT-Gorakhpur Express arrived late by 4.36 hours

Bhadohi News: एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 4.36 घंटे विलंब से पहुंची

Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
LTT-Gorakhpur Express arrived late by 4.36 hours
भदोही। मौसम में अचानक में परिवर्तन का ट्रेनों के परिचालन पर भी असर देखने को मिला। भदोही-जंघई रेलमार्ग पर रविवार को कई ट्रेनों के विलंब से चलने की सूचना मिली। एलटीटी-गोरखपुर 15017 दादर एक्सप्रेस 4.36 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। इससे बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी, मऊ और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को भदोही स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण स्टेशन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें दो से तीन घंटे तक विलंब रही। लोकमान्य तिलक भदोही होते हुए दादर एक्सप्रेस गोरखपुर को जाती है। इस ट्रेन के भदोही पहुंचने का समय सुबह 10.52 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सायं 3.30 बजे भदोही पहुंची। लेट से ट्रेन पहुंचने के कारण कई यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते दिखे। स्टेशन अधिकारियों के अनुसार 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे, दुर्ग से छपरा को जाने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस भी दो घंटे तथा बलिया-एलटीटी 11072 कामायनी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 2.30 घंटे विलंब से बलिया से रवाना किया गया। जिससे यह ट्रेन ढाई घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने से खराब मौसम के बीच यात्रियों को भारी कष्ट झेलना पड़ा। हालांकि रविवार होने और मौसम खराब होने से रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ कम देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed