फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LTT-Ballia Kamayani Express arrived late by 3.25 hours

Bhadohi News: एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3.25 घंटे देर से पहुंची

Tue, 09 Jan 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
LTT-Ballia Kamayani Express arrived late by 3.25 hours
ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की गति मंद पड़ गई है। ट्रेनों के घंटों लेट से चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भदोही-जंघई रेल खंड पर कोई ट्रेन निरस्त तो नहीं रही जबकि 9 ट्रेनें विलंब से चलीं।
विज्ञापन

रात से ही कोहरा शुरू हो जा रहा है, जिसका असर मंगलवार को सुबह 11 बजे तक देखा गया। इससे यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। भदोही रेलवे स्टेशन के शेड विहीन प्लेटफार्मों लोगों को ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोकमान्य तिलक से भदोही आ रही 11071 कामायनी एक्सप्रेस 3.25 घंटे देरी से चल रही थी। दुर्ग से चल कर छपरा को जाने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस 2.37 घंटे लेट आई। ग्वालियर-वाराणसी 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस व आनंद विहार-वाराणसी 22542 गरीब रथ क्रमश: 2.21 घंटे और 2 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। इसके अलावा नई दिल्ली-वाराणसी केवी एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर रत्नागिरी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तथा आनंद विहार-पूरी नीलाचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed