फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Parashuram was an expert in both scriptures and weapons

Bhadohi News: भगवान परशुराम शास्त्र के साथ शस्त्र के भी थे महाज्ञाता

Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashuram was an expert in both scriptures and weapons
नगर के हरिहर नाथ मंदिर के पास परशुराम चबूतरे पर बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां अखंड ब्रह्माण्य नायक श्रीहरि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को नमन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन अर्चन हुआ। सुंदरकांड पाठ, भजन किर्तन किया गया। संयोजक ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया भगवान परशुराम हमेशा अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का कार्य किया है। पूरे ब्रह्मांड में शांति कायम करने के लिए बार-बार शस्त्र उठाए। भगवान परशुराम शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र के भी महाज्ञाता थे। इस मौके पर मनीष कुमार शुक्ल, गिरजा शंकर तिवारी, शिव कुमार दुबे, रामेश्वर उपाध्याय, नानक जायसवाल, तेगा सिंह मौजूद रहे। वहीं, माधोसिंह में समाजवादी पार्टी की तरफ से भगवान परशुराम की जयंती मनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा भगवान परशुराम में अन्याय अत्याचार के संघर्ष करने का जुनून था। वह अजर अमर हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार मिश्र, संतोष यादव, राजेश शुक्ल, केशनारायण यादव, राजन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed