फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Jesus's

धूमधाम से मना प्रभु यीशु का जन्मदिन

Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus's
ज्ञानपुर/गोपीगंज। मानवता को नई राह दिखाने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिन बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। चर्च में जहां प्रार्थना सभाएं हुई वहीं स्कूलों में विविध आयोजन किए गए। सेंटा क्लाज की शक्ल में बच्चों ने उपहार वितरित किए। ईसाई बस्तियों और मिशनरी के स्कूलों में पर्व के लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के सेंट थॉमस स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को उपहार का वितरण किया गया। इसमें शामिल बच्चों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। गोपीगंज के सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया और एक- दूसरे को बधाई दी गई। मंगलवार की रात में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर गोपीगंज चर्च के सभी सदस्यों और आसपास के लोगों ने सम्मिलित होकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया। प्रयागराज चर्च के पादरी ओलिवर फ्रांसिस ने कहा कि बड़ा दिन क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन हमें याद दिलाने आया है कि वह गरीबों दलितों, बेसहारा लोगों को सहारा देने को आए। हमें कभी दुखी नहीं होना है। हम एक दूसरे को प्रेम, आदर और सम्मान दें। हम सबको मिलकर इस संसार के हर जन जो सुखी बनाना है। प्रभु यीशु मसीह सदा हमारे सहयोग के लिए साथ हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. अल्फ्रेड मसीह, एडवीन मसीह, आरनेस मसीह, एडवर्ड मसीह, रविंसन मैथ्यूस, विल्सन मैथ्यूस, सुशील डैनियल, अनिल डैनियल, डौली डैनियल, कुंती डैनियल, नितिन नाथ, रंजना मसीह, वायलेट मैथेस आदि प्रार्थना सभा में शामिल रहे। इसी तरह सेंटथामस स्कूल को भी विद्युत झालरों से सजाया गया था। विद्यालय में छुट्टी होने से पूर्व क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में केक और चाकलेट वितरित किया गया। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड फूलबाग स्थित डोनिव पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों बच्चे जहां सेंटा क्लाज की वेशभूषा में आकर्षक लग रहे थे। सर्वप्रथम सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने पूरे विद्यालय में बच्चों के बीच भ्रमण करते हुए अभिनंदन किया एवं हाथ मिलाया। क्रिसमस पर्व के बारे में अनुपम मालवीय ने विस्तार से बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में जंगल बेल, चक धूम धूम एवं वी विश यू क्रिसमस के बोल पर नित्य करके बच्चों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सराहना प्रबंधक रतन शंकर जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed