{"_id":"6651dda87f5ca645910c7c69","slug":"lok-sabha-election-vote-first-farewell-before-bride-arrived-voting-booth-in-bhadohi-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'विदाई बाद में पहले मतदान करूंगी', 7 फेरों के बाद शादी के जोड़े में वोट देने पहुंची दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 'विदाई बाद में पहले मतदान करूंगी', 7 फेरों के बाद शादी के जोड़े में वोट देने पहुंची दुल्हन
Sat, 25 May 2024 06:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 06:18 PM IST
सार
Lok Sabha Election: दुल्हन को देखकर मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने दुल्हन को शादी की बधाई दी। वहीं मतदाताओं ने दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली हैं। शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन मालती ने कहा कि मैं शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए वोट कर रही हूं।
विज्ञापन
विदाई से पहले दुल्हन मालती ने निभाई जिम्मेदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान हो चुका है। मतदान करने बूथों पर पहुंच रहे मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग रही। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती रही।
विज्ञापन
इसी में गोपीगंज के पूरेरजई बूथ पर देखने को मिली। जहां दुल्हन फेरे लेने के बाद कहा कि विदाई बाद में पहले मतदान करूंगी। बीएलओ के सहयोग से उसने अपना सांसद चुना। छठवें चरण में शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक भदोही की तीन विधानसभाओं में मतदान हुआ।
विज्ञापन
युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगों ने लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपना फर्ज निभाया। पूरे रजई के बूथ संख्या 51 पर लाल जोड़े में दुल्हन मालती ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह ससुराल जाने से पहले लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुई।
विज्ञापन
बता दें कि अभोली के दानूपुर से पूरेरजई गांव में बारात आई थी। शनिवार की सुबह सभी रस्म पूरा होने पर विदाई होने से पहले मालती ने परिवार वालों से मतदान की इच्छा जताई। ससुराल वालों ने भी उसकी सराहना कर मतदान करने के लिए भेजा। बीएलओ रतन जायसवाल संग ग्राम प्रधान बसंत लाल ने मालती के फैसले की सराहना किया।