{"_id":"664897fe9ec062304f031eb7","slug":"lok-sabha-election-2024-mirzapur-sp-candidate-rajendra-s-bind-ticket-cancelled-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'मैंने नहीं लिया चुनाव में बैठने का पैसा...' डॉ. राजेंद्र बिंद ने आरोपों को किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 'मैंने नहीं लिया चुनाव में बैठने का पैसा...' डॉ. राजेंद्र बिंद ने आरोपों को किया खारिज
Sat, 18 May 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 05:29 PM IST
सार
Lok Sabha Election: भदोही जिले के अभोली ब्लॉक के जगतपुर निवासी डॉ. राजेन्द्र एस. बिंद को समाजवादी पार्टी की ओर से मिर्जापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। समाजवादी पार्टी ने ऐन वक्त उनका टिकट काटकर भदोही से भाजपा सांसद डॉ. रमेशचंद बिंद को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन
सपा नेता डॉ. राजेन्द्र एस. बिंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद सपा नेता डॉ. राजेन्द्र एस. बिंद ने शनिवार को पत्रकारों के सामने सफाई दी। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को इनकार करते हुए बताया कि चुनाव में बैठने के लिए किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। मैं सपा का सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा।
विज्ञापन
टिकट कटने के बाद तमाम लोगों द्वारा उनके ऊपर पैसा लेकर चुनाव में पीछे हटने का आरेाप लगाया जा रहा था। जिस पर शनिवार को उन्होंने ज्ञानपुर के एक निजी प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर सफाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपने आपको सपा का वफादार सिपाही बताते हुए कहा कि मैं सपा का सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने संगठन हित में उनका टिकट काटा है। उनके निर्णय को स्वीकार करता हूं। बताया कि तमाम लोग पैसा लेकर चुनाव न लड़ने का आरोप लगा रहे हैं, जो निराधार है। केवल बदनाम करने के लिए यह भ्रम फैलाया जा रहा है। सेवाभाव से राजनीति में आया हूं और जनता की सेवा करता रहूंगा।