फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lohia village three days to complete the task Handovr

लोहिया गांव के पूरे कार्य तीन दिन में करें हैंडओवर

Mon, 11 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 11 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lohia village three days to complete the task Handovr
 जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोहिया गांव के अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करें। पारदर्शी कार्य न होने पर संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 पैक्सफेड और सीएनडीएस के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि जो भी कार्य हो चुके हैं उसे तीन दिन के अंदर हैंडओवर करें।


जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर 18 क्रय केंद्रो का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। केंद्र प्रभारियों को बता दें कि गेहूं की खरीदारी हर हाल में पूर्ण करें।
विज्ञापन


 किसान अगर केंद्र पर नहीं आ रहे हैं तो वह किसानों से मिलकर गेहूं की खरीदारी करें। एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग और अवैध तरीके से चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइट को लेकर नेडा के अधिकारियों को हिदायत दिया कि वित्तीय वर्ष 14-15 के चार गांवो को 13 मई तक पूर्ण करा दें।

अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि बिजली के कारण जो नलकूप नहीं चल रहे हैं उसे दो दिन के अंदर सही कराएं। इस दौरान कामधेनु, कुक्कुट योजना, कौशल विकास, समाजवादी पेंशन, सीसी रोड, टीकाकरण, शौचालय, लोहिया आवास, राज्य पोषण मिशन सहित अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एके राय, एडीएम रमाशंकर यादव, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीएसओ संतोष निरंजन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed