फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lockdown: Hands growing, needs kept fulfilling

लाकडाउन:बढ़ते रहे हाथ,पूरी होती रहीं जरुरतें

Sat, 18 Apr 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Hands growing, needs kept fulfilling
डीघ के खेमापुर गांव में गरीबों को राशन वितरित करते बबलू पांडेय। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लाकडाउन के 25वें दिन शनिवार को भी सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने जरूरमंदों की जरूरतें पूरी की। मदद पाने के लिए गरीब, दिहाड़ी मजदूर, बेसहारा परिवारों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा देखा जा रहा है। ज्ञानपुर विकास खंड के चककलूटी गांव में प्रधान इशरावती देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवदेव मेवालाल यादव ने लगभग डेढ़ सौ परिवारों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए आलू, दाल, आटा, तेल, मशाला, साबुन वितरित कराया। इस मौके पर कंकड़ यादव, कैलाशनाथ यादव, रामधनी यादव, विनोद कुमार मौर्य, इंद्रजीत यादव एडवोकेट, शिवव्रत प्रजापति, विजय यादव, जनक यादव रहे। भाला गांव में नोडल अधिकारी अच्छेलाल की उपस्थिति में 122 कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरित कराया। महारागंज क्षेत्र के इटवां गांव में जितेंद्र सिंह की दादी लक्ष्मी सिंह ने जरूरतमंदों में राशन वितरण कराया। कहा कि आगे भी मदद की जाती रहेगी। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रकाश सिंह, श्याम प्रकाश सिंह, बबलू सिंह, राजन सिंह, सुनील, आदर्श आदि रहे। इसी तरह खेमापुर-कोइरौना, भावापुर, भीखीपुर, प्रतापशाहपुर, कलिंजरा, गोपालापुर आदि गांवों में युवा समाजसेवी बबलू पांडेय ने 125 असहाय, दिव्यांग परिवारों को चिन्हित कर राशन से भरा किट सौंपा। करुणालय के तत्वावधान में रजमईला की मुसहर बस्ती में 60 परिवार को खाद्य सामग्री सिस्टर वीणा की देखरेख में वितरित कराया गया। कहा कि करुणालय का उद्देश्य है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए उसी के हिसाब से परिवारों में दो-दो दिन की सामग्री और मास्क दिया जा रहा है। गोरखपुर इन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप एवं वाटरएड इंडिया की ओर से सोशल मीडिया कैंपने के तहत धावक नायब बिंद ने अजयपुर, रजमैला आदि गांवों में मास्क और साबुन आदि का वितरण किया। औराई के अछवर गांव में प्रधान कमला देवी मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य ने आठवीं बार लोगों में मास्क का वितरण कराया। इस मौके पर सुरेश गांधी, राजू मास्टर, लखंदर भुंज, धनुराम गौतम सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed