फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   liquor shops opened near temple and hospital

Bhadohi News: नियम दरकिनार, मंदिर-अस्पताल के पास खुलीं शराब की दुकानें

Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
liquor shops opened near temple and hospital
औराई। ब्लॉक क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर मंदिर और अस्पताल के पास शराब की दुकानें खुली हुई हैं। आलम यह है कि कहीं मंदिर से 50 मीटर दूर तो कहीं स्वास्थ्य केंद्र से 100 मीटर दूर ही शराब दुकानें खोल दी गई हैं। स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के आसपास ठेकों के संचालन पर न तो आबकारी अधिकारी गंभीर है न ही जिला प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन

करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद मार्च-अप्रैल में नई शराब की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी से किया गया। नई दुकानें आवंटित होने पर संचालकों ने मनमाने तरीके से दुकानें खोलीं। ना उन्हें मंदिर की परवाह है ना अस्पताल की और ना ही शिक्षण संस्थान की। औराई तहसील रोड इन दिनों शराबियों का अड्डा बनकर रह गया है। जहां सुबह से लेकर देर रात तक तहसील रोड पर जगह-जगह चार पहिया दो पहिया वाहन खड़े दिखाई देते हैं। औराई सीएचसी परिसर में बने दुर्गा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान खोल दी गई हैं। ठीक उसी से 50 मीटर आगे अंग्रेजी शराब और बीयर की भी दुकान पहले से ही चल रही हैं। उसी रास्ते से 200 मीटर आगे राजकीय महिला महाविद्यालय भी है। जहां छात्राओं का दिन भर शराब की दुकानों के सामने से आवागमन होता रहता है। दुकान के आसपास या सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना प्रतिबंधित है, लेकिन कहीं इसका पालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण उमेश दूबे, गौरव पांडेय, हिंछलाल पाल, विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक ऐसी दुकानों को नहीं हटाया गया। जल्द ही अस्पताल, शराब के आसपास खुली शराब की दुकानें हटाई जाएं अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं। इस बारे में जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। अगर दुकानें नियम के विपरीत खुली हैं तो उन्हें हटाया जाएगा।-अरुण शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed