फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lightning fell with rain, brother and sister scorched

बारिश के साथ गिरी बिजली, भाई-बहन झुलसे

Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell with rain, brother and sister scorched
जिले में शनिवार की दोपहर जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से डीघ के बहुपुरा गांव में भाई-बहन झुलस गए जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई। एक ब्यूटीपार्लर का इन्वर्टर और बैटरी क्षतिग्रस्त हो गए। औराई के जयरामपुर स्थित शिव मंदिर को आंशिक नुकसान पहुंचा। बारिश के पानी से ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे-पक्के मार्ग जलमग्न होकर आवागमन को प्रभावित कर दिया। नगरों में सफाई व्यवस्था फेल रहने से गंदगी का साम्राज्य कायम रहने से लोगों ने परेशानी उठाई।
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के बहपूरा गांव में बारिश के बीच शनिवार शाम चार बजे के करीब बिजली गिरने से विजयी यादव की एक भैंस और एक पड़िया की मौत हो गई। जबकि मवेशियों को चरा रहे भाई बहन नीरज यादव (20) और खुशबू यादव (18) तेज चमक और आवाज के धमाके से बेहोश हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान नीरज होश आ गया जबकि खुशबू की बेहोशी हालत में इलाज चल रहा है। दोनों भाई बहन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक बारिश से बचने के लिए दोनों भाई बहन मवेशियों सहित एक आम के पेड़ के नीचे चले गए। थोड़ी ही देर में तेज चमक के साथ बिजली गिरी। गांव के सदानंद दूबे, शिवचंद्र शुक्ला, बंटू दूबे, सुनील पांडेय आदि ने पीड़ित परिवार को दोनों मृत भैंस का मुआवजा देने की मांग जिलाधिकारी से की है। इसी तरह कूड़ी खुर्द गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर जिससे ट्रांसफार्मर के ऊपर लगे विद्युत के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बारिश के ही कारण किशनपुर-बसही में शारदा प्रसाद दुबे का कच्चा घर भरभरा कर गिर जाने से हजारों का सामान खराब हो गया। इसी तरह डीघ के रजमला निवासी सुशीला देवी, नगीना देवी, रामचंद्र बिंद का कच्चा घर गिरने से अफरातफरी मची रही। शिव मंदिर जयरामपुर में बिजली गिरने से पूजन-अर्चन करने वाले बचे लेकिन विद्युत उपकरण पूरी तरह से जल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed