{"_id":"6add04dfe8ca1a91fa04e07d","slug":"license-for-450-quintals-2653-quintals-in-storage-father-and-son-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150487-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 4.50 क्विंटल का लाइसेंस, 26.53 क्विंटल भंडारण, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 4.50 क्विंटल का लाइसेंस, 26.53 क्विंटल भंडारण, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
गोपीगंज। दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ सर्विलांस और पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार की रात में टीम ने गोपीगंज और सोनखरी में दो स्थानों पर छापा मार कर 26.53 क्विंटल पटाखा बरामद किया।
भंडारण करने में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शनिवार को कोतवाली में बताया कि अवैध पटाखा भंडारण को लेकर पुलिस अलर्ट है।
पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स और छोटी चौराहा स्थित बरनवाल बुक डिपो पर छापा कर 2653 किलो बारूद युक्त पटाखा बरामद किया। इस दौरान अंकुर बरनवाल, कृष्ण मुरारी बरनवाल निवासी छोटी चौराहे को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि सोनखरी से 2049 किलो और बुक डिपो से 603 किलो समेत कुल 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद किया गया।
पटाखों में बुलेट बम, मीना बम, हाइड्रो बम, चटाई, कृष्णा छाप जवान फुलझड़ी, मोरी छाप लगे रॉकेट, चंद्रमा बैग, मिसाइल आदि शामिल रहे।
पूछताछ में आरोपी अंकुर ने बताया कि उसके पास सोनखरी में आरबी ट्रेडर्स के नाम से केवल 450 किलो पटाखा भंडारण व बिक्री करने का लाइसेंस है, लेकिन दीपावली पर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में उसने निर्धारित मात्रा से अधिक पटाखों का भंडारण कर रखा था। उसने स्वीकार किया कि वह इन पटाखों को सोनखरी से लाकर छोटी चौराहा कस्बा स्थित अपने पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल की बुक डिपो की दुकान पर भी बिना किसी लाइसेंस के बेचने के लिए उपलब्ध कराता था।