फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Let Prisdiy children enrolled in schools

परिषदीय स्कूलों में बच्चे कराएं दाखिला

Fri, 20 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 20 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Let Prisdiy children enrolled in schools
 परिषदीय स्कूलों में प्रवेश को लेकर जिले के कई विद्यालयों के बच्चों ने बृहस्पतिवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसमें सभी वर्ग से अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय में करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर द्वितीय में सभासद प्रमोद रावत , केके मौर्य, पूनम मिश्रा, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुसौला में हेडमास्टर शीतला प्रसाद पाल, राम मुरारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर में फूलवत्ती देवी, श्यामबाबू माली, प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर द्वितीय में लता वर्मा, पिंकी सोनकर, न्याय पंचायत केंद्र कठौता में रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी मिलकर करें पढ़ाई के नारे लगाए। प्राथमिक विद्यालय जगापुर में रविंद्र कुमार पांडेय, मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज द्वितीय में प्रेमलता यादव, रैना सिंह, अंकिता, शबाना रैली में मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय अमवा माफी द्वितीय में लालजी शुक्ल, विनोद कुमार, उर्मिला देवी तथा प्राथमिक विद्यालय दयाराम डेहरिया में विरेंद्र कुमार यादव, ग्राम प्रधान भरथरी बिंद की अगुवाई में बच्चों ने रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय कठौता में शिव प्रकाश सिंह, स्वामी शरण, राजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में हेडमास्टर राकेश कुमार, रमाशंकर, पूजा प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय गल्हैयां में हेडमास्टर राय साहब पटेल, राकेश कुमार, निधि श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवरा में ब्लाक अध्यक्ष और हेडमास्टर सुभाष चंद्र पाल, अजय दूबे, चंद्रशेखर मौर्य, अवध नारायण सरोज, प्राथमिक विद्यालय घरांव में एबीआरसी माजिद खान ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई प्रथम में आरती गुप्ता, गणेश प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकमानधाता में माता शंकर पांडेय, मनीष कुमार शुक्ल, अनुदेशक शिवशंकर पाल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिंछनपुर में ताड़कनाथ, बद्रीनाथ यादव, राधा देवी, शिव कुमारी, कृष्णा पाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज प्रथम में निकली जागरूकता रैली में सुधीर सिंह, विनय पांडेय, मंजू पाठक, जरीना बानो, रीना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

अभोली संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय वीरभद्रपट्टी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागमलपुर, प्राथमिक विद्यालय जोधापुर, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, प्राथमिक विद्यालय अभोली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली, प्राथमिक विद्यालय मतेथू में जागरूकता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय भोगतपट्टी में स्कूल चलो रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकसुंदर में एसएमसी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय बिछियां में संकुल प्रभारी वंशीधर मिश्रा, सह समन्वयक इंदूचंद्र पांडेय, अरूण कुमार द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में रैली निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed