{"_id":"57c883134f1c1b81042cb8b9","slug":"lekpalon-expressed-anger-over-the-baton-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":" लखनऊ में लाठीचार्ज पर लेखपालों ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लाठीचार्ज पर लेखपालों ने जताया गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पे-बैंड बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने लखनऊ में लाठीचार्ज के बाद बृहस्पतिवार को यहां जिला मुख्यालय पर फिर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और उनके अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली। साथ ही लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को घृणित बताकर निंदा की।
बता दें कि जिले में धरना देने के बाद बुधवार को लखनऊ पहुंचे लेखपालों पर लाठीचार्ज की गई थी। लेखपालों ने कहा कि पदीय दायित्वों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कार्यों में भी सहयोग करते हैं। फिर भी पे-ग्रेड समेत छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ऐसे में लखनऊ में धरना देने पर वहां के एडीएम ने लेखपालों पर लाठीचार्ज कराया। जो निंदनीय है। संगठन अध्यक्ष कामेश्वर नाथ, मंत्री धर्मराज, लेखपाल संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, रमाशंकर, ऊराम नारायण, शीतला आदि रहे।