फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal went out to distribute blankets, felt chest pain, died during treatment

Bhadohi News: कंबल बांटने निकले लेखपाल के सीने में उठा दर्द, इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal went out to distribute blankets, felt chest pain, died during treatment
औराई तहसील हल्के के एक लेखपाल शुक्रवार की शाम गांव में जाकर कंबल बांट रहे थे। इसी बीच सीने में अचानक दर्द उठा। जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। औराई तहसील क्षेत्र के डेहरिया जगदीशपुर महराजगंज निवासी लेखपाल दशरथ कुमार (52) शुक्रवार की देर साम असहाय गरीबों को ठंड से बचाने के लिए तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राजेंद्र के घर पहुंच कर कंबल वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों उन्हें भदोही चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक शव परिवार वालों को नहीं मिल पाया था। बताया जाता है कि लेखपाल दशरथ कुमार 5 महीने पहले भदोही तहसील में तैनात थे और 5 महीने से औराई तहसील क्षेत्र के 12 गांव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

जिसमें डोमनपुर, ततारपुर, भुआजाग, जोगीपुर सहित कई गांव सम्मिलित है। लेखपाल दशरथ कुमार के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनमें अभी केवल एक लड़की की शादी हुई है, जबकि तीन बच्चे अविवाहित है। लेखपाल दशरथ कुमार की मौत पर पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। औराई तहसील कर्मियों में भी लेखपाल दशरथ कुमार के मौत पर गहरा शोक है। लेखपालों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed