फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Labourer dies after wall collapses body taken out using JCB how will family survive now

Bhadohi News: कच्ची दिवार ढहने से मजदूर की मौत, जेसीबी लगाकर निकाली गई लाश; अब कैसे चलेगा परिवार

Sun, 08 Sep 2024 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

Bhadohi News: सूचना पर सीओ तहसीलदार संजय कुमार और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की गई। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Labourer dies after wall collapses body taken out using JCB how will family survive now
मलबे से शव को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोतवाली अंतर्गत कारपेट सिटी पुलिस चौकी क्षेत्र के अभयनपुर में रविवार को पुराने कच्चे मकान की नींव से ईंट निकालते दिवार ढह जाने से मजदूर की मौत हो गई। मलबे से मजदूर को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। लोगों की मानें तो मलबे से निकाल कर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के अभयनपुर गांव में पन्ना सरोज के मकान का कुछ हिस्सा सड़क में आ रहा था। जिसको गिराने के लिए उन्होंने सुरियावां के नजरपुर निवासी मुन्नालाल मौर्य (30) बतौर मजदूर लगाया था।
विज्ञापन


इस बीच, धीरे-धीरे कमजोर हो रही कच्ची दिवार अचानक भरभरा कर मजदूर के ऊपर ही गिर गया। अचानक दिवार गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोग मदद को शोर और दौड़ भाग करने लगे। इस बीच जेसीबी की मदद से मुन्ना लाल को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों से रुक नहीं रही थी आंसुओं की धार
मलबे में दबकर जैसे ही मुन्ना लाल के मौत की खबर उसके घर पहुंची परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। लोग रोते-बिलखते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घर वालों की आंखों से आंसू की धार रुकने का नाम नहीं ले रही थी। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां थीं। मृतक की पत्नी बार बार बच्चों के सिर पर हाथ फेर कर कह रही थी कि अब बच्चों का भरणपोषण कैसे होगा।

मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि मुन्नालाल किराए पर भदोही मे ही रहता था और पन्ना सरोज के ही यहां रहकर भदोही में मजदूरी करते थे। उनको तीन बच्चे हैं। जिनमें एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। गांव के प्रधान शिवशंकर यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता की मांग प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed