फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laborers engaged in Jaljeevan Mission beaten up, Pradhan and son sued

Bhadohi News: जलजीवन मिशन में लगे मजदूरों को पीटा, प्रधान और बेटे पर मुकदमा

Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Laborers engaged in Jaljeevan Mission beaten up, Pradhan and son sued
भदोही कोतवाली के तुलसीचक गांव में शुक्रवार की शाम बवाल हो गया। गांव में जलजीवन मिशन के काम में लगे मजूदरों की प्रधान और उसके बेटे ने पिटाई कर दी। जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मजदूर कोतवाली पहुंच गए। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मजदूर की तहरीर पर प्रधान व बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक के तुलसीचक गांव में जलजीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी बनाई जानी है। जिसके लिए पूरे गांव में पाइप लाइन विस्तार का काम होना है। मजदूर शुक्रवार को गांव में पाइप लाइन विस्तार के लिए गड्ढा खोद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गांव के प्रधान अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिए। इसे लेकर मजदूरों ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार से बात करने का हवाला दिया। इसी से आक्रोशित होकर प्रधान ने बेटे के साथ मिलकर मजदूरों पर हमला बोल दिया।
दोनों ने रविश कुमार गौतम निवासी भिदिऊरा के साथ उनके साथी अजय कुमार और शिवपंद को मारापीटा और जातिसूचक गालियां भी दी। मजदूरों की पिटाई के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर बड़ी संख्या में मजदूर कोतवाली पहुंच गएऔर प्रदर्शन किया।

मामले में पुलिस ने गांव के प्रधान लालजी यादव और उनके बेटे पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण में मजदूर की तहरीर पर प्रधान और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed