{"_id":"61a8d1868a1e3016547bdb88","slug":"labor-department-raids-in-carpet-factory-at-bhadohi-and-rescued-nine-child-laborers-all-residents-of-west-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: कालीन कारखाने में श्रम विभाग का छापा, मिले नौ बाल श्रमिक, सभी पश्चिम बंगाल के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: कालीन कारखाने में श्रम विभाग का छापा, मिले नौ बाल श्रमिक, सभी पश्चिम बंगाल के निवासी
Thu, 02 Dec 2021 07:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:30 PM IST
सार
बच्चों से काम कराने की शिकायतों पर श्रम विभाग ने भदोही के दानुपट्टी में तीन कालीन कारखानों में छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने कम उम्र के नौ श्रमिकों को बरामद किया। उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सितंबर महीने में भी सरोई से पकड़े गए थे दो बाल श्रमिक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में तीन अलग-अलग कालीन कारखाने में छापा मारकर श्रम विभाग की टीम ने नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इनके उम्र का सत्यापन स्वास्थ्य विभाग से कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से काम कराने की शिकायतों पर श्रम विभाग ने दानुपट्टी के तीन कालीन कारखानों में छापा मारा।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम ने कम उम्र के नौ श्रमिकों को अभिरक्षा में लिया गया है। इनके उम्र का सत्यापन स्वास्थ्य विभाग से कराया जाएगा। सभी श्रमिक मालदा पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं। अभिरक्षा में लेने के बाद श्रम विभाग ने सभी को एसडीएम के समक्ष पेश किया। तहसीलदार ने सभी का बयान दर्ज किया। इसके बाद इन्हें बाल कल्याण समिति न्यायालय ज्ञानपुर में पेश किया गया।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त प्रतिमा मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि चौरी क्षेत्र में कालीन कारखानों में बाल श्रमिकों से काम लिया जा रहा है। इसके बाद जांच की गई। पकड़े गये बुनकरों में किशोर व बाल श्रमिक दोनों हैं। सही उम्र मेडिकल परीक्षण में स्पष्ट होगी। पकड़े गए बुनकरों में अधिकांश की उम्र 17 वर्ष प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन
एक 9 वर्षीय बालक भी उन्हीं में था। उसने बताया कि वह काम नहीं करता है, परिवार संग रहता है और पढ़ता है। एसडीएम भदोही अश्विनी पांडेय ने बताया कि सभी बच्चों के बयान लिए गए हैं। उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। जहां से उनके परिजनों को बुलाया गया है। बच्चों से काम लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए श्रम विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।