फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kusoda village in first place in Chief Minister Incentive Award

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार में प्रथम स्थान पर कुसौड़ा गांव

Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kusoda village in first place in Chief Minister Incentive Award
ुसौड़ा की ग्राम प्रधान सुमन श्रीवास्तव। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले की पांच ग्राम पंचायते मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत की जाएगी। जिसमें सुरियावां ब्लॉक के कुसौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। 2019 में भी ब्लॉक के महुआपुर गांव को प्रथम स्थान मिला था।
विज्ञापन

2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों का उत्साह बढ़ाने के लिए योजना को लागू किया। इसमें ग्राम पंचायतों में पेयजल, सोलर, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं में बेहतर काम करने की गाइडलाइन तय की गई थी। फरवरी-मार्च महीने में जिला पंचायत राज विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया तो जिले के छह ब्लॉकों से 50 से अधिक ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया। कार्यों के आधार पर जिला स्तरीय समिति की ओर से ग्राम पंचायतों का नाम आगे भेजा गया। मंडलीय समिति और राज्य समिति की आख्या के आधार पर सुरियावां के कुसौड़ा को प्रथम स्थान के लिए आठ लाख, भदोही के भिखारी रामपुर को द्वितीय स्थान मिलने पर सात लाख, तृतीय स्थान औराई ब्लॉक के चकबीरा को पांच लाख, चौथा स्थान ज्ञानपुर ब्लॉक के जोरईं को तीन लाख और पांचवां स्थान डीघ के सागररायपुर को दो लाख मिलेगा। कुसौड़ा की ग्राम प्रधान सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव में विकास कार्य बेहतर हो रहा है। स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग मिला। पुरस्कार मिलने वाली रकम से ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण होगा। जो धनराशि शेष बचेगी उसे शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पांच ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed