फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   58,039 cases were settled at the National Lok Adalat.

Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 58,039 मामलों का निपटारा किया गया

Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
58,039 cases were settled at the National Lok Adalat.
राष्ट्रीय लोक अदालत में अ​धिकारियों से बातचीत करते उपभोक्ता। संवाद
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 72,658 मामले आए। जिसमें 58,039 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों में 3.75 करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला न्यायाधीश अमित वर्मा ने सुबह 10 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों एवं मामलों के निस्तारण का सस्ता, सरल एवं समुचित माध्यम है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित मामले अंतिम रूप से निस्तारित हो जाते हैं। इससे पक्षकारों को समय एवं धन की बचत के साथ अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिलती है। इस दौरान बैंक के प्री-लिटिगेशन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पौने चार करोड़ की वसूली कराई गई। एनआई एक्ट के मामलों में आठ लाख 68 हजार की समझौता राशि तय की गई। बिजली बिल बकाया से संबंधित मामलों में 15 लाख 13 हजार 207 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रत्नेश मणि त्रिपाठी ने 36 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने 20 मामलों और अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत पवन कुमार तिवारी ने एक मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में अपर जिला जज द्वितीय पुष्पा सिंह ने 111 मामलों का निपटारा किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा ने 1,498 और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने 339 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज/पॉक्सो एक्ट प्रथम लोकेश कुमार मिश्रा ने बैंक के प्री-लिटिगेशन से संबंधित 832 मामलों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग से संबंधित 54,175 मामलों का भी निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए पुष्पा सिंह अपर जिला जज द्वितीय को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। वहीं बैंक के एनपीए खातों में लंबित ऋण की वसूली के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर पृथक पीठ का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से बैंक ऋण से संबंधित मामलों के निस्तारण एवं वसूली की प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed