फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kshetra Panchayat member received death threats

क्षेत्र पंचायत सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 07 Jun 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat member received death threats
ज्ञानपुर/लालानगर। बहुचर्चित ज्ञानपुर ब्लाक प्रमुख पद का मामला पुलिस के लिए इन दिनों नई चुनौती साबित हो रहा है। दरअसल दो चर्चित चेहरों के बीच बिचौलिए तक हाथ सेंकने में पीछे नहीं हैं। इस क्रम में रविवार को व्यापारी को धमकाने का एक वायरल वीडियो के मामले 12 घंटे भी नहीं बीता होगा कि अइनक्ष ग्रामसभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान कन्नौजिया को जान से मारने की मिल गई। इसके बाद से दीवान कन्नौजिया का पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत है।
विज्ञापन

सोमवार को बीडीसी दीवान कन्नौजिया ने प्रार्थनापत्र एसपी को देकर आरोप लगाया कि एक पक्ष के प्रमुख पद के प्रत्याशी समर्थकों के साथ उसके घर मिलने आए थे। इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष के प्रत्याशी को लगी वह आगबबूला होकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले पक्ष के समर्थक उसी गांव के निवासी है जहां से वह क्षेत्र पंचायत के लिए निर्वाचित हुआ है। बिचौलिए धमकी देने वालों के कहने पर अन्य सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए धन और बाहु बल का प्रयोग करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। मामले की जांच कराकर धमकी देने वाले चेहरे को चिह्नित मुकदमा दर्ज कराया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो वह मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेगा और किसी अनहोनी के होने पर पुलिस जिम्मेदार होगी। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति बबलू सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्षियों की धड़कन बढ़ गई है। इसी लिए अपनी कमी को छिपाकर बिचौलियों का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं। बताया कि अइनछ निवासी रवि सेठ नामक बिचौलिया नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीदफरोख्त करने के नाम पर विपक्ष से पैसा लेकर सुबह-शाम उन पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि विपक्षियों की हकीकत सामने आने पर राज को छिपाने के लिए इस तरह का घिनौना कृत्य करना एक राजनीतिक षड्यंत्र है। इसकी शिकायत भी एसपी रामबदन सिंह कर दी गई है। उन्हें प्रशासन पर विश्वास है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed