{"_id":"646d0e1d96c05e61ec0f8454","slug":"khelo-india-game-masaal-raily-bhadohi-news-c-20-1-219629-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: खेलो इंडिया गेम्स से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: खेलो इंडिया गेम्स से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन
खेलो इंडिया गेम्स से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
फोटो: 09, 10
-जिला स्टेडियम में मशाल रिले टीम का स्वागत कर किया रवाना
-25 मई से तीन जून तक सूबे के चार जिलों में हो रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। सूबे के चार जिलों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का आयोजन होने वाला है। सोमवार शाम को जिले में पहुंची यूनिवर्सिटी मशाल रिले टीम को मंगलवार को जिला स्टेडियम से डीएम गौरांग राठी व एसपी डॉ. अनिल कुमार ने रवाना किया। धावकों संग अफसरों ने दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 25 मई से तीन जून तक लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और गोरखपुर में गेम्स का आयोजन हो रहा है। इसके लिए रिले टीम प्रदेश के हर जिले में पहुंचकर जागरूक कर रही है। मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे जिला स्टेडियम मूंसलाटपुर से जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उसके बाद टीम को आगे के लिए रवाना किया गया। डीएम ने कहा कि यह गेम्स ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा। अफसरों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए देवनाथपुर तक खुद दौड़ लगाई। मशाल रैली टीम की दौड़ देवनाथपुर, हॉस्टल चौराहा, शीतल पाल तिराहा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, तहसीलदार भदोही विजय कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, आशीष मिश्रा, व्यायाम प्रशिक्षक रवि कुमार तिवारी, मनोज उपाध्याय, शिवाकांत, रामकुमार, मुनव्वर हुसैन, विनय कुमार, संदेश योगी, ज्योति सिंह, सूर्यकांत आदि लोग रहे।