फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Katara market closed in protest against murder

हत्या के विरोध में कटरा बाजार बंद

Sat, 07 Oct 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Sat, 07 Oct 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Katara market closed in protest against murder
कटरा बाजार में बंद रही दूकानें।
दुगुना निवासी बसपा नेता राजेश यादव की हत्या के विरोध में शुक्रवार को कटरा बाजार बंद रहा। बंद के कारण लोगों को असुविधा हुई। चाय पान की दुकान से लेकर मेडिकल स्टोर तक बंद रहे। इसी मसले पर सुबह सात बजे कुछ लोगों ने सोनपुर तलवा गांव के पास धनतुलसी रोड पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार शाम को बाजार में कैंडल जुलूस निकाला गया था, उसी दौरान कटरा बाजार को बंद करने को कहा गया था। शुक्रवार को कटरा बाजार बंद की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया तथा बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। खुद क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन भी कटरा बाजार में काफी देर तक रहे। उन्होंने व्यवसायियों और दुकानदारों से मिलकर आश्वस्त किया कि किसी दबाव में दुकानों को बंद न करें। कोइरौना थानाध्यक्ष ने बताया कि वे राजेश यादव के पिता राजाराम यादव से उनके घर दुगुना जा कर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बंद से उनका कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed