ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने कंसापुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को कर्पूरी ठाकूर की जयंती मनाई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था।
मुख्यमंत्री रहते कर्पूरी ठाकुर ने 1978 में पिछड़े वर्गों के लिए 26% आरक्षण लागू किया, जो बिहार में सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक कार्रवाई की शुरुआत थी। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने एक महीने जेल में गुजारे। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़ी जाति में जन्म लेने वाले महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है। वह सदा गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे। इस अवसर राजेंद्र दूबे, संतोष यादव, करिया पाल, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।