{"_id":"b50edb3ef281759d90530c18a3d71cbb","slug":"kalpwas-children-become-partakers-of-virtue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पवासः बच्चे भी बन रहे पुण्य के भागी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पवासः बच्चे भी बन रहे पुण्य के भागी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पवास करने आए बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी दादा-दादी की सेवा कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। मेले में उनके उत्साह देखते ही बन रहा है।
सेमराधनाथ धाम कल्पवास मेला शुरू हुए करीब 12 दिन बीत चुके हैं। दो स्नान पर्व खत्म हो गया है तीसरा स्नान पर्व 20 जनवरी को होना है। बावजूद इसके कल्पवासियों के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं हैं।
कल्पवासियों की संख्या करीब एक हजार पहुंच चुकी है।
जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र के अलावा अन्य जिलों से पहुंचे कल्पवासी कुटिया में राम भजन कर रहे हैं। करीब एक किमी के दायरे में तंबुओ की नगरी सजकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन
मिर्जापुर और सोनभद्र ्के अलावा भदोही जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए बुजुर्गों के साथ उनके नाती-पोते भी सेवा करने के लिए आए हैं।
हैंडपंपों से पानी लेने के साथ-साथ स्नान करने के दौरान बच्चे बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं। कल्पवास मेले में बच्चों की सेवा देखकर लोग हर्षित हैं।
बच्चों में इस तरह से सेवा भाव के साथ प्रभु भक्ति की भावना भी जागृत होती है, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर होगा।