{"_id":"6b00a58a6d25add444044d13","slug":"kakrahi-level-crossing-closed-due-to-track-maintenance-work-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151717-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते ककराही समपार बंद, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते ककराही समपार बंद, परेशानी
विज्ञापन
ककराही रेलपथ पर चल रहा मरम्मत कार्य । संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित ककराही क्रॉसिंग पर रेलपथ अनुरक्षण कार्य के लिए रेल प्रशासन ने शुक्रवार को समपार पर आवागमन बंद रखा। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते गोपपुर, अमवा और कोइलरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम की समस्या बनी रही। मिर्जापुर की ओर जाने-आने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों को परेशानी हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड और माधोसिंह स्टेशन के मध्य में ककराही रेलवे क्रॉसिंग है। रेलवे की ओर से अनुरक्षण कार्य के लिए समपार को शुक्रवार को पूरे दिन बंद रखा गया। जिससे गोपीगंज और मिर्जापुर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीण सड़कों के माध्यम से लोग गंतव्य को पहुंचे। जानकारी न होने के कारण वाहन चालक क्रॉसिंग के पास पहुंच गए, जिससे उन्हें दिक्कतें हुईं।
रेल प्रशासन द्वारा लगाई गई सूचना में बताया गया है कि समपार पर स्पेशल रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते समपार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक बाधित रहेगा। समपार बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र दुबे ने अनुरक्षण कार्य के कारण फाटक बंद रहा।