फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   JP's protest against inflation

महंगाई के विरोध में जअपा का प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
JP's protest against inflation
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। मीडिया प्रभारी पवन सिंह मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार में महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को बढ़ाने में अपनी उपलब्धि गिना रही हैं। जबकि आम जनता न महंगाई से राहत पा रही है और न ही अपराध से। वहीं बेरोजगारी के कारण युवा रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। कहा कि विशेष वर्ग और समुदाय के छात्र-छात्रा आरक्षण के अभाव में उच्च शिक्षा से प्रभावित हैं। लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं है। देश व प्रदेश में हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं न छात्राएं स्कूल-कालेज जाते समय। गरीब-मजदूर परिवार के साथ अपराधी घिनौना खेल रच कर उत्पीड़न करते जा रहे हैं और थाना, कोतवाली, चौकी की पुलिस न्याय के नाम पर पीड़ितों को ही फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। लगभग 13 वर्ष से जिले में सफाई पद की नियुक्ति लटकी है जिसे पूरा न कर सरकारें बैकलॉग अंतर्गत सीटें भरने की घोषणा कर रही है जो सिर्फ चुनावी स्टंट है। मांग किया कि महंगाई वापस लेकर कानून का राज स्थापित किया जाए, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान किया जाए, किसानों, दुकानदारों, व्यापारियों कर्ज, बिजली बिल माफ हो, छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजकर नुकसान को रोका जाए, बेरोजगारों को नौकरी दी जाए, सामान्य वर्ग की तरह पिछड़े वर्ग को छात्रवृत्ति का लाभ मिले, कोरोना महामारी में मजदूरों को 15000 रुपये एकमुश्त दिया जाए, सरकारी/अर्ध सरकारी कलकारखानों का बिक्रीकरण रुके, नई कृषि नीति को वापस लिया जाए, शिक्षा से दूरी बनाने वाली नीति पर रोक लगे, पिछड़ों को मेडिकल क्षेत्र में आरक्षण देकर क्रीमिलेयर सीमा 15 लाख की जाए, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों को नौकरी, एक करोड़ का मुआवजा नहीं मिला तो पार्टी का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर शिवानंद, लक्ष्मण, विमलेश मौर्य, सतीश कुमार, अशोक बिंद, छोटेलाल, अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed