{"_id":"6782f95a2009d113d60f1938","slug":"journey-to-vindhyadham-will-be-easy-road-will-be-widened-by-rs-15-crores-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121125-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विंध्यधाम का सुगम होगा सफर, 15 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विंध्यधाम का सुगम होगा सफर, 15 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले को विंध्यधाम से जोड़ने वाली चील्ह-गोपीगंज मार्ग चौड़ी होगी। अब यह सात की बजाए 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी। 7.400 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृकरण के लिए शासन ने 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।
मकर संक्रांति के बाद इसके निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उक्त मार्ग चौड़ी होने से विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है।
इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ो रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती है।
विज्ञापन
वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। उन्हीं मार्गों में चील्ह-गोपीगंज भी शामिल है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 2024 में लोक निर्माण विभाग ने उक्त मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
अब उसे स्वीकृति मिल गई है। सड़क चौड़ी होने से मिर्जापुर के विंध्याचल, सोनभद्र और मध्य प्रदेश जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। डबल लेन मार्ग पर जगह अधिक होने से जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।