फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelry worth thousands stolen including breaking lock

ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के आभूषण चोरी

Fri, 14 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth thousands stolen including breaking lock
वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी समेत हजारों रुपये की आभूषण चोरी कर लिया। शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर पुलिस मौके का निरीक्षण कर लौट गई जिसे न चोरी गए सामान मिल सके न चोरों की सुराग लगी।
विज्ञापन

पीड़ित जयप्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय और बच्चन उपाध्याय ने बताया कि खाना खाकर बाहर सो रहे थे। देर रात चोर बगल स्थित एक मकान से उनके छत पर आए और कमरों ताला तोड़कर आलमारी, बाक्स, अटैची में रखे 90 हजार नकद, 50 ग्राम सोने, 500 ग्राम चांदी के गहने, 13 पीतल के बड़े बर्तन उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर टूटे ताले और बिखरे सामानों को देखकर शोरगुल मचाया। जुटे ग्रामीणों ने काफी देर तक चोरी हुए सामानों की खोजबीन इधर-उधर किया लेकिन पता नहीं चल सका। चोरी की घटना से भयभीत लोगों पुलिस पर सवाल उठाया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यस्तता समाप्त होते ही चोरों की सक्रियता दिनोंदिन बढ़ रही है। तीन जिलों का सीमावर्ती क्षेत्र होने का लाभ चोर उठाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर पर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed